उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर : नट समुदाय के बीच WYSO द्वारा आयोजित हुआ बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम

कुशीनगर : जिले में बच्चों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही सामाजिक संस्था वर्ल्ड यूथ सोशल ऑर्गेनाइजेशन और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा सयुक्त रूप से दिनांक 12 मार्च 2023 को कुशीनगर जनपद के पडरौना ब्लाक अंतर्गत ग्राम बसहिया-बनबीरपुर (पिपरा) पर नहर की पटरी पर रहने वाले नट समुदाय के लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के प्रति संवेदनशील व जागरूक किया गया और अपने बच्चो के साथ ही अपने समाज मे भी बाल विवाह नही करवाने की शपथ दिलवाई गई।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट कोऑर्डिनेटर सूर्या प्रताप मिश्रा ने बताया 2014 नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में बाल विवाह मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य पूरे भारतवर्ष से बाल विवाह को खत्म करना है। कुशीनगर जनपद में बड़ी संख्या में नट,मुसहर और दलित समुदाय हैं जहां पर अशिक्षा व गरीबी है यही कारण है इन समुदायों के बच्चे बाल विवाह का शिकार हो जाते हैं, साथ ही बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण होने की पूरी संभावना रहती है। इन समुदायों में प्राथमिकता के आधार पर विशेष जागरूकता के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान WYSO अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने बताया हमने कुशीनगर जनपद में नट समुदाय को बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण आदि की दृष्टि से अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है यहां हम वृहद कार्ययोजना के तहत 30 दिवसीय स्ट्रीट पाठशाला के माध्यम से इनके बच्चो को शिक्षा से जोड़कर समाज के मुख्यधारा में लाने के साथ ही इनके परिवारों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर इन्हें सशक्त कर रहे है। वह दिन दूर नहीं जब यह नट समाज के बच्चे भी समाज के मुख्यधारा में आने के साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे।

बताते चलें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर WYSO संस्था द्वारा कुशीनगर जनपद को बाल तस्करी मुक्त जनपद बनाने और बच्चों व आम लोगों में जनजागरूकता व संवेदनशीलता लाने के लिए 360 दिवसीय संकल्प यात्रा निकाली गई है, जिसमें बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल यौनशोषण, बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति के साथ ही बच्चो के विभिन्न समस्याओं के प्रति स्कूलों कालेजों में वर्कशॉप के जरिये बच्चों को संवेदनशील व जागरूक बनाया जा रहा है साथ ही इन समस्याओं की दृष्टि से अति संवेदनशील ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को भी जागरुक व संवेदनशील बनाया जा रहा। कार्यक्रम के दौरान WYSO संस्था के पवन मिश्रा, शशांक द्विवेदी, मनी मिश्रा, आदित्य कुमार दीक्षित, दुर्गेश पांडेय, प्रवीण ओझा, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button