उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

संवाद से ही हासिल होंगे कारोबारी और जीवन सुगमता का लक्ष्य: CM योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद और संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और जीवन सुगमता,ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

योगी सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें। कॉमनमैन ,आमजन की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें,यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14.22 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्किजनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा। योगी ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में इसने 200 वर्षों तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था और अब यह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

योगी ने कहा कि देश की समृद्धि हम सबके जीवन का ध्येय होना चाहिए। इसी भाव से उत्तर प्रदेश ने विगतआठ वर्षों से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नगरीकरण के विस्तार का अभियान प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर की स्थिति एक नगर पंचायत जैसी रही होगी। विकास यात्रा में अब नगर निगम के स्वरूप में इसकी गिनती प्रदेश के बड़े महानगरों में होती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button