उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस ने यूपी लोकसभा सीटों के 80 प्रभारियों का किया ऐलान, सुभाष पाल को मिली लखनऊ की कमान, देखें लिस्ट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रभारियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के मुताबिक सुभाष पाल को पार्टी ने लखनऊ का प्रभारी बनाया है। इससे पहले अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी।

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

सहारनपुर में अहमद हामिद, कैराना में सुशांत गोयल, मुजफ्फरनगर में गौरव भाटी, बिजनौर में फूल कुंवर, नगीना में रिजवान कुरैशी, मुरादाबाद में टुकीमल खटीक, रामपुर में हाजी इमरान कुरैशी को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा संभल में अफरोज अली खान, अमरोहा में बिजेंद्र यादव, मेरठ में संजीव शर्मा, बागपत में हेमंत प्रधान, गाजियाबाद में सचिन चौधरी को कमान सौंपी गई है. गौतमबुद्ध नगर में डाली शर्मा, बुलंदशहर में सुबोध शर्मा, अलीगढ़ में कौशलेंद्र यादव, हाथरस में यशपाल, मथुरा में शरद उपाध्याय और फतेहपुर में राजकुमार रावत को प्रभारी बनाया गया है।

वहीं बस्ती में देवेंद्र निषाद, संतकबीर नगर में जयकरन वर्मा, महराजगंज में अमरेंद्र माल, गोरखपुर में केशव चंद्र यादव, कुशीनगर में त्रिभुवन नारायण मिश्रा, देवरिया में अवधेश सिंह, लालगंज में ओमप्रकाश ओझा, आजमगढ़ में दिनेश सिंह यादव, घोसी में रमेश राजभर, सलेमपुर में पुनीत पाठक, जौनपुर में रामयज्ञ द्विवेदी, मछलीशहर में विदित चौधरी, गाजीपुर में देवेंद्र सिंह, चंदौली मे मनिंदर मिश्रा, वाराणसी में राघवेंद्र प्रताप सिंह, भदोही में मकसूद खान, मिर्जापुर में सरिता पटेल और रॉबर्ट्सगंज में अनिल श्रीवास्तव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा फिरोजाबाद में अरुण यादव, मैनपुरी में प्रतिमा सिंह, एटा में कुमुद गंगवार, बदायूं में ओमवीर यादव, बरेली में परवेज अहमद, खीरी में राकेश राठौर, सीतापुर शरद मिश्रा, हरदोई अभिषेक यादव, मिश्रिख में मुकेश सिंह चौहान, उन्नाव शमीम खान, लखनऊ सुभाष पाल, रायबरेली में इंदल रावत, अमेठी में मनीष मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button