उत्तर प्रदेशलखनऊ

चुनाव में होती है बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की सबसे अहम भूमिका : धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की मण्डल कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूदगी में हुई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं। जिस पार्टी ने हम पर विश्वास किया है उस विश्वास पर खरे उतरते हुए पार्टी की योजनाओं के अनुसार कार्य करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। चुनाव में सबसे अहम भूमिका बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की होती है। बूथ समिति पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ा दें। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है।

बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण होना चाहिए, बूथ पर 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम के जो अभियान हैं वह सुचारू रूप से होने चाहिए। पन्ना प्रमुखों की बैठक होनी चाहिए। बूथ पर निवास करने वाले प्रभावी मतदाताओं, प्रबुद्धजनों, स्मार्टफोन धारको, मोटरसाइकिल धारको की सूची बनाए और मतदाताओं से निरंतर संपर्क करे। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के दौरान बताए जाने वाले कार्यों को निष्पादित करना। बूथ पर बैठक करके कार्यों की समीक्षा करें। बूथ पर हमारी पार्टी के मतदाता कैसे बढ़े मतदाता कैसे पार्टी से जुड़े इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक घर में सम्पर्क करना आवश्यक है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें।  सभी पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करने हुए चुनावी रणनीति तैयार करनी है। बूथ कमेटियों की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए।

मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों को 1-1 शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दे और वार्ड के पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजकों को 1-1 बूथ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रमों की कार्य योजना बनानी चाहिए। इस प्रकार कार्य का विभाजन करके कार्यक्रमों को गति देनी चाहिए। टिफिन बैठक के उपरांत मंडल कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति पर उन्होंने मंडल समिति पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों से चर्चा भी की। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button