उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

मुख्तार अंसारी के परिवार में पड़ी फूट, भतीजे ने अपने विधायक भाई के खिलाफ खोला मोर्चा; भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

लखनऊः मुख्तार अंसारी के मरने के बाद अब उसके परिवार में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अंसारी परिवार का झगड़ा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  मुख्तार अंसारी के भतीजे सलमान अंसारी ने अपने भाई यानी मुख्तार अंसारी के दूसरे भतीजे मौजूदा विधायक मन्नू अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि विधायक मन्नू अंसारी विकास योजनाओं में भ्रष्टचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसे पार्टी अध्यक्ष से पार्टी से निकलवाने की धमकी दी जाती है।

फेसबुक पर शेयर की ये पोस्ट

फेसबुक पर सलमान अंसारी ने कहा कि 378 विधानसभा मोहम्मदाबाद में रहने वाले मेरे भाइयों मेरे भाइयों, आप लोग मुझे इतना फ़ोन करते हैं और मैसेज करते हैं और हमेशा पूछते हैं कि मैं पिछले 4 साल से अपनी 378 विधानसभा क्यों नहीं जाता। इसका कारण यह है कि मैं वहां विकास के नाम पर चल रही लूट में बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहता और मैं अपने क्षेत्र के लोगों से अपनी आंखों के सामने बदतमीज़ी से बात होते देखना बर्दाश्त नहीं कर सकता।

मेरे कार्यकर्ता को बेइज्जत किया जाता है और उन्हें कोई मदद नहीं दी जाती। अगर मेरे पिता जी या चाचा जी नहीं होते, तो मेरा यहां क्षेत्र कोई अपना काम नहीं लाता। वह नहीं आएंगे, हालात इतने खराब हैं। लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की धमकी दी जाती है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो मैं पार्टी से बाहर करवा दूंगा। यह सब देखकर बहुत दुख होता है और इतना ही नहीं, इससे भी ज़्यादा, विधानसभा में गलत काम हो रहे हैं। आप लोग मुझसे बहुत शिकायत करते हैं। हमारे क्षेत्र के सम्मानित लोग और हमारे सम्मानित कार्यकर्ता रोज़ मुझसे संपर्क करते हैं और रोते हैं और मुझे अपना दुख बताते हैं। इस सब दर्द की वजह से मेरा अपनी विधानसभा में जाने का मन नहीं करता। आज मैंने अपना दुख लिखा है।

भाई पर लगाया फंसाने का आरोप

इसको देखकर ये सज्जन मुझे फंसाने, परेशान करने और घर से निकलवाने की कोशिश करेंगे क्योंकि उनके पास बहुत सारा लूटा हुआ पैसा है। मेरे परिवार में जो भी राजनीतिक पद पर रहे हैं या वर्तमान में हैं, उनपर मुझे गर्व है। लेकिन जो गलत रहा है, मैं बताऊंगा और मेरे पास इतने सबूत और रिकॉर्डिंग हैं कि कुछ लोग बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे। हम कोई राजा नहीं हैं जो मेरी विधानसभा को अपनी प्रजा समझे। जनता कभी भी राजा का भूत उतार सकती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button