उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

लखनऊ में बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वही आज शनिवार को भी सुबह से बारिश मौसम बना हुआ है लोग अपने ऑफिस जाने के लिए छातों, रेन कोट पहनकर जा रहे है। कई स्कूलों में पेपर चल रहे हैं जिसके कारण बच्चे भी सुबह सुबह बारिश में स्कूल जाते दिखे। वहीं, बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।

बीतें शाम हरजतगंज, महानगर, चौक, चारबाग, गोमती नगर, अलीगंज, आलमबाग, कृष्णा नगर समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानों और घरों में पानी भर गया। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण घंटों पानी भरा रहा। लोगों ने बाल्टी और वाइपर के सहारे पानी निकाला। बारिश थमते ही जगह-जगह सड़कों व चौराहों पर जाम लग गया। शहर से दूर नये मोहल्ले व कच्ची सड़कों में जलभराव से हालात और खराब हो गए।

जलभराव से शहर बना तालाब

बता दें कि लगातार 3 घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। वही हुसैनगंज, हजरतगंज सड़के तालाब बन गई जबकि दारुलशफा विधायक निवास में घुटने तक जलभराव हो गया।

मरीन ड्राइव और शहीद पथ से वीवीआईपी चौराहे तक कानपुर रोड पर करीब दो फीट पानी भर गया। इससे कई वाहन पानी में बंद हो गए। गोमतीनगर, सरोजनीनगर, महानगर और इंदिरानगर समेत कई इलाकों में भी जलभराव के कारण प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही।

शहर में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और जाम से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कई जगह भीषण जाम लगने से वाहन चालक आधे से एक घंटे तक फंसे रहे। सुबह से आसमान साफ रहा और गर्मी व उमस रही। दोपहर में धूप की वजह से तापमान और बढ़ गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। शाम होते ही आसमान काले बादल से घिर गए। करीब 6 बजे बादलों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश हुई। दिनभर गर्मी व उमस से बेहाल रहे लोगों को राहत मिली।

आने वाले दिनों में और बारिश के आसार

IMD के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मानसून ट्रफ लाइन मौसमी बदलाव के लिए जिम्मेदार है जो कि कानपुर-मेरठ से होते हुए यूपी से गुजर रही है। साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर Low Pressure के कारण भी लगातार इस तरह की स्थिति बनी हुई है। शहर के मौसम में आये इस तरह के बदलाव ने लोगों को भ्रम में डाल दिया है। जहा शुक्रवार को सुबह से तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। तो वहीं शाम में हुई झमाझम बारिश ने राहत का अहसास कराया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिन भर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में लगभग 23 एमएम बारिश हुई है। वही सुबह धूप और उमस के बाद शाम में बारिश हुई। आने वाले 3-4 दिनों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। सुबह में मौसम खुलेगा लेकिन दोपहर मे बादलों की आवाजाही के साथ शाम में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button