ईद की नमाज का समय तय, ईद-उल-फित्र 22 या 23 को
गोरखपुर। ईद-उल-फित्र की नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां तेज है। रंग-रोगन हो रहा है। ईदगाह मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अज़हा की खुशी मनाने के लिए है। यहीं पर दो रकात नमाज अदा कर बंदे अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का समय। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदे दो रकात नमाज पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। जब बंदा 29 दिन या 30 दिन का रोजा पूरा कर लेता है तो अल्लाह तआला उसे खुशी मनाने का हुक्म देता है। इस्लाम धर्म के मानने वाले शुक्रवार को 29वां रोजा पूरा करके ईद का चांद देखेंगे। अगर चांद नज़र आ गया तो शनिवार 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अगर चांद नहीं दिखा तो शनिवार को 30वां रोजा मुकम्मल कर रविवार 23 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
ईद-उल-फित्र की नमाज़ का समय (सुबह)
चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद मियां साहब सैनिक विहार नंदानगर – 6:45 बजे, मस्जिद जोहरा मौलवी चक बड़गो, मोती जामा मस्जिद अमरुतानीबाग रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, दारोगा मस्जिद अफगानहाता – 7:00 बजे, अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर, मस्जिद मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया मस्जिद) निकट नखास चौक कोतवाली रोड, बेलाल जामा मस्जिद रसूलपुर भट्टा दरिया चक – 7:15 बजे, जामा मस्जिद रसूलपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाज़ार, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गाजिया मस्जिद बहरामपुर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, झरना टोला मस्जिद – 7:30 बजे, मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, गौसिया जामा मस्जिद इस्लामिया नगर लीची वाला बाग – 7:45 बजे, ईदगाह हज़रत मुबारक ख़ां शहीद नार्मल, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद जामेनूर ज़फ़र कॉलोनी बहरामपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहियाबाग, तामीरुल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी अम्बेडकर नगर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, मस्जिद-ए-कुबा मोहम्मद नगर पादरी बाजार, मस्जिदे कादरिया गुलशन असुरन पोखरा भेड़ियागढ़ बशारतपुर – 8:00 बजे, मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर – 8:15 बजे, ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज, औलिया जामा मस्जिद घोसीपुरवा, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, जामा मस्जिद उर्दू बाज़ार – 8:30 बजे, अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद लतीफनगर कॉलोनी पादरी बाजार – 9:00 बजे, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार – 9:15 बजे, शाही मस्जिद बसंतपुर सराय – 10:00 बजे, सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर – 10:30 बजे l