उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: फैजाबाद बार ने छोड़ा साथ, सरकार ने संभाली जिम्मेदारी; अधिवक्ता कुलशेखर सिंह करेंगे पैरवी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने सभी आरोपितों की ओर से अदालत में पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त किए हैं। अब इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुलशेखर सिंह मुकदमे की पैरवी करेंगे। उनके अगले सप्ताह से अदालत में पेश होने की संभावना है।

सरकार ने उपलब्ध कराई कानूनी सहायता

बीते सप्ताह ही प्रदेश सरकार ने आरोपितों के बचाव के लिए अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) विभाग के एक पूर्व संयुक्त निदेशक को अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया था। सरकार का यह निर्णय आरोपितों को कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने किया था केस लड़ने से इनकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने पहले ही निर्णय लिया था कि उसका कोई भी सदस्य आरोपितों की ओर से मुकदमा नहीं लड़ेगा। इतना ही नहीं, बार एसोसिएशन ने यह भी तय किया कि यदि कोई सदस्य इस मामले में बचाव पक्ष की पैरवी करता है तो उस पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा और उसकी सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।

‘मैं बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं हूं’

नियुक्त अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए वह स्वतंत्र रूप से इस मामले में आरोपितों की ओर से अदालत में पैरवी कर सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button