उत्तर प्रदेशबलियाराज्य

बलिया में हुआ गजब का खेल, बिना दूल्हों के ही लड़कियों की हो गई शादी

क्या आपने बिना दूल्हे की शादी देखी है? वो भी एक नहीं सैकड़ों दुल्हनों की शादी। शायद ही आपने देखी होगी। लेकिन यूपी के बलिया में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दुल्हनों की शादी बिना दूल्हे के करा दी गई। सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में दुल्हनें अपने ही गले में वरमाला डालते दिखाई दे रही हैं। दूल्हों के चेहरे भी कपड़े से ढके नजर आ रहे हैं। सिंदूर दान के वक्त भी दुल्हनों का घूंघट नहीं उठा।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए वर वधु को 500-500 रुपए पर पंडाल में लाया गया था। इस कार्यक्रम में 545 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ था।

मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच टीम गठित की है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button