उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरकार खरीदेगी 5450 रुपये कुंतल सरसो, एक अप्रैल से शुरू होगी खरीदारी : सूर्य प्रताप शाही

  • कृषि मंत्री ने कहा, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील है सरकार, 2017 से पूर्व आलू का नहीं होता था सरकारी क्रय

लखनऊ। सरकार ने राई, सरसों, चना और मसूर की खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित कर दिये हैं। सरसों को समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जबकि चना का समर्थन मूल्य सरकार ने 5335 रुपये और मसूर का समर्थन मूल्य 6000 रुपये तय किया गया है। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 3.94 लाख मि. टन सरसों, 2.12 मि.टन चना, 1.49 मि. टन मसूर क्रय करने का लक्ष्य रखा है। यह खरीददारी एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निदेशालय में हुई प्रेसवार्ता के दौरान दी।

कृषि मंत्री ने बताया कि योगी सरकार हर वक्त किसानों के हित की बात सोचती है। उन्होंने आलू किसानों के परेशानी के मुद्दे पर याद दिलाया कि योगी सरकार ने ही पहली बार 2017 में सरकार द्वारा आलू खरीद की व्यवस्था की थी। यह व्यवस्था खरीदारी के लिए नहीं, बल्कि बाजार हस्तक्षेप के लिए किया जाता है, जिससे न्यूनतम मूल्य से कम मूल्य किसानों को न मिले। इससे बाजार भाव बढ़ जाता है और किसानों को फायदा पहुंचता है।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जायद के सीजन में ज्वार, बाजरा, मक्का के आच्छादन के लिए संकर बीजों पर कुल 1500 रुपये प्रति कुंतल अनुदान एवं अधिकतम 50 प्रतिशत की धनराशि अनुमन्य की गयी है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत एक दिसम्बर 2018 से अभी तक 2.6 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 52000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि कृषकों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं खेत-तालाब योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5104 खेत तालाब पूर्ण किये जा चुके हैंं। इसके अतिरिक्त माह अप्रैल से जून 2023 तक 5550 खेत तालाब निर्माण के लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है तथा लाभार्थियों का चयन के लिए पोर्टल 20 फरवरी से खुला हुआ है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button