उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के जनकल्याण नीतियों से मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत : मुकेश शर्मा

सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में 2 लाख रिकॉर्ड मतों से जीत कर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से रविवार को  लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर और नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत समारोह  विपुल खंड गोमती नगर स्थित निजी स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल और पार्षदों को भाजपा अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मान किया गया। महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से नवनिर्वाचित महापौर व महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

मुकेश शर्मा ने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में रिकॉर्ड 2 लाख 4 हजार मतों से जीत कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। नगर निगम में 80 पार्षदों  की जीत का रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ  है। हमारे पार्षद भी बड़े मार्जिन से जीते हैं।   यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण नीतियों के कारण हुई है। हमारे देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने पिछले 9 वर्षों में जो लखनऊ के लिए कार्य किए हैं, लखनऊ का एक नया रूप पिछले 9 वर्षों में हम लोगों ने देखा है उसी का परिणाम है की लखनऊ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास कायम रखते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार चुनने में पूर्ण समर्थन प्रदान किया है।

चुनाव घोषणा के 15 दिन में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम की पराकाष्ठा का काम किया उस कारण यह विशाल जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी जैसा कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दलों में नहीं है। 2017 में 58 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे। जिनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 39 पार्षदों को दोबारा टिकट दिया था ,जिसमें से 38 पार्षदों ने जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के 37 ऐसे कार्यकर्ता जिन को टिकट दिया है , पहली बार नगर निगम में पार्षद बनकर जा रहे हैं। 2017 में जो हम 22 वार्ड हारे थे वह भी इस बार जीते हैं। नगर निकाय चुनाव में प्राप्त बड़ी जीत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित है।

नीरज सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी को अग्रिम कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यक्रम संचालन महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, रक्षा मंत्री ओएसडी के पी सिंह,विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी,  महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला,राघवेंद्र शुक्ला,अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता , सुधीर हलवासिया  समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button