उत्तर प्रदेशलखनऊ

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव ने सांसद ‘निरहुआ’ को 1,61,035 मतों के अंतर से हराया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 75 के जिलों की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर हैं क्योंकि यहाँ पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव ने सांसद ‘निरहुआ’ को 1,61,035 मतों के अंतर से हराया

उप्र की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को 1,61,035 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार यादव को 5,08,239 मत मिले, जबकि भाजपा के मौजूदा सांसद निरहुआ को 3,47,204 मत मिले। बसपा उम्मीदवार मोहम्मद सबीह अंसारी को इस सीट पर 1,79839 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

फैजाबाद सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने लल्लू सिंह को 56 हजार 934 मतों से हराया

फैजाबाद संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को 56 हजार 934 मतों से हराया। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी

कौशाम्बी में भी भाजपा को झटका, विनोद सोनकर हारे अपनी सीट

प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने बड़ी जीत दर्ज की है।

प्रतापगढ़ सीट हारी बीजेपी, सपा प्रत्याशी ने संगमलाल गुप्ता को हराया

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल ने जीत दर्ज की है।

हार के बाद स्मृति ईरानी ने केएल शर्मा को दी बधाई, अमेठी की जनता का व्यक्त किया आभार

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।”

जौनपुर की दोनों लोकसभा सीट पर सपा का कब्जा,बाबू सिंह और प्रिया सरोज ने दर्ज की जीत

जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में जमाया कब्जा लोकसभा सदर उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने लगभग 1 लाख 6 हजार 83 वोटो से अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह को हराया है। वहीँ मछली शहर लोकसभा से गठबंधन उम्मीदवार प्रिया सरोज ने लगभग 40000 वोटो से अपनी जीत दर्ज की है। दोनों उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार बनीं सांसद

उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर संसदीय सीट से अपना दल-एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार जीत दर्ज किया है। अनुप्रिया पटेल की जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा जीते

जौनपुर लोकसभा सीट से  इण्डिया गठबंधन एक लाख अधिक वोट से बाबू सिंह कुशवाहा चुनाव जीत गए। वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की। औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में।

इलाहाबाद सीट से गठबंधन के प्रत्याशी उज्वल उज्जवल रमण सिंह ने दर्ज की जीत

इलाहाबाद लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी उज्वल उज्जवल रमण सिंह की ने दर्ज कराई जीत, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया

बुलंदशहर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह की जीत

यूपी की बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के भोला सिंह ने 275000 वोटों से जीत दर्ज की है। बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बुलंदशहर लोकसभा सीट पर डॉ भोला सिंह को 597310 वोट, कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 322176 वोट मिले।

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से सपा के अवधेश प्रसाद 56934 मतों से आगे

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी भाजपा के लल्लू सिंह से 56934 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के अवधेश प्रसाद को 542614, भाजपा के लल्लू सिंह को 485680 जबकि बसपा के सच्चिदानंद को 45219 मत मिले हैं।

यूपी में INDIA गठबंधन बड़ी जीत की ओर

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को 45 सीटों पर बढ़त और जीत मिली हुई है। बीजेपी और उसके सहयोगियों को यूपी में 34 सीटे पर जीत या बढ़त मिली हुई है। चुनाव आयोग का ये आंकड़ा शाम 5.30 बजे का है।  समाजवादी पार्टी को अकेले 38, कांग्रेस को 7, बीजेपी को 31 आरएलडी।

तनुज पुनिया बने बाराबंकी के नये सांसद, तोड़े सारे रिकॉर्ड

बाराबंकी में तनुज पुनिया ने बड़ी जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा की राजरानी को हराकर चुनाव जीत लिया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button