उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: छह सीट पर भाजपा, अन्य पर निर्दल का दबदबा

सिद्धार्थनगर: निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना में अध्यक्ष पद के छह सीट पर भाजपा, चार सीट निर्दल एवं एक सीट पर बसपा प्रत्याशी आगे है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में निर्दल प्रत्याशी संजू सिंह आगे हैं, हालांकि भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव से मात्र आठ वोट की बढ़त है। वहीं दूसरी नगर पालिका परिषद बांसी में भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से एक हजार से अधिक वोट से आगे है।

पहले चरण की रूझान के अनुसार नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा अपनी सीट गवां सकती है, हालांकि, कांटे की टक्कर है। वहीं बांसी में सपा के खाते से भाजपा अध्यक्ष पद कब्जा करती नजर आ रही है। वहीं उसका नगर पंचायत में भी सपा की कब्जे वाली सीट पर भाजपा का दबदबा कायम है।

इसी नगर पंचायत शोहरतगढ़ में भाजपा की सीट पर निर्दल प्रत्याशी भारी पड़ रहा है। कुछ सीटों पर दूसरे राउंड की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसमें इटवा, बढ़नी चाफा,बिस्कोहर, भारतभारी नवसृजित नगर पंचायतों सहित उसका में भाजपा आगे हैं, जबकि डुमरियागंज में बसपा की बढ़त है। इसी प्रकार नगर पंचायत बढ़नी, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु में निर्दल प्रत्याशियों के वोट अधिक हैं।

नगर पालिका सिद्धार्थनगर

निर्दल संजू सिंह-1496
बीजेपी गोविंद माधव-1488
बसपा राकेश दत्त त्रिपाठी-842
निर्दन श्याम बिहारी-829
सपा रामसेवक लोधी-678
नगर पालिका परिषद बांसी
भाजपा पूनम जायसवाल- 3434
सपा चमन आरा राइनी-2358
कांग्रेस- 1454
बसपा- 877
नोटा- 9
(दूसरे राउंड की गणना )
नगर पंचायत डुमरियागंज
श्याम सुंदर अग्रहरी निर्दल 396
साजिया बसपा-359
बीना अग्रहरि भाजपा-312
कहकशां सपा -228
नगर पंचायत बढ़नी चाफा
धर्मराज वर्मा, भाजपा-1215
अजय वर्मा, बीएसपी – 515
नगर पंचायत शोहरतगढ़
रितु सिंह निर्दल-1693
उमा अग्रवाल निर्दल- 1422
बबिता कौसाधन भजपा-830
श्याम सुंदर निर्दल- 582
(दूसरे राउंड की गणना)
बढ़नी नगर पंचायत
सुनील अग्रहरि निर्दल- 1297
रामनरेश उपाध्याय सपा- 346
निसार बागी निर्दल352
विनीत कमलापुरी भाजपा- 61
(दूसरे राउंड की गणना)
नगर पंचायत इटवा
विकास जायसवाल, भाजपा -860
नादिर सलाम, कांग्रेस-616
दुर्गा जायसवाल, बसपा-412
ऐश्वर्या पांडेय, सपा-367
नगर पंचायत कपिलवस्तु
तारा देवी, निर्दल 923
आरती देवी,सपा 706
प्रमिला देवी,भाजपा 705
नगर पंचायत उसका बाजार
मंजू जायसवाल, भाजपा- 1306
पुनिता यादव, सपा – 573
बिस्कोहर नगर पंचायत
अजय गुप्ता भाजपा- 1079
विकास सिंह, निर्दल-377
विनोद यादव, बसपा-145
नगर पंचायत भारतभारी
चंद्र प्रकाश वर्मा, भाजपा 827
अजीजुल्लाह, बसपा 174
विजय यादव, निर्दल 652

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button