उत्तर प्रदेशलखनऊ

Independence Day Free Movie: 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा शहर, इन 15 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी फ्री फील्में, जाने कैसे मिलेगा टिकट

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9.15 पर ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। 52 सेंकेड के लिए शहर थम जाएगा और सभी चौराहों पर सिग्नल लाल हो होगा। इतना ही नहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। यह व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू होगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी व्यवस्था।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ध्वजारोहण से पांच मिनट पूर्व सायरन बजाया जाएगा। राष्ट्रगान का प्रसारण शहर में एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी में लगे आईटीएमएस के माध्यम से होगा। पुलिस विभाग ने शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया है। एक मिनट पूर्व यातायात रोक दिया जाएगा और राष्ट्रगान के बाद पुनः यातायात सुचारू होगा।

मल्टीप्लेक्सों में दिखाई जाएगी फ्री मूवी 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ के 15 मल्टीप्लेक्सों में फ्री में देश भक्ति मूवी दिखाई जाएंगी। फ्री में फिल्म देखाने के लिए पहले आओ,  पहले पाओ का रूल लागू किया गया है।

यहां देख सकेंगे फिल्में-

-वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
-सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर
-सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
-PVR सहारागंज
-PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
-PVR फिनिक्स, आलमबाग
-PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी
-INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग
-INOX उमराव, निशातगंज
-INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड
-INOX एमराल्ड, आशियाना
-INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार
-मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा
-अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार
-एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर

इन सिनेमा घरों में फाइटर मूवी का प्रसारण किया जाएगा। इन थिएटर में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी सीट्स आरक्षित की गई है।  इसके अलावा दिव्यांग, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। सीट्स का विभाजन कुछ इस तरह है-30 फीसदी सीनियर सिटीजन, 30 फीसदी जन सामान्य, 30 फीसदी स्कूल कॉलेज के बच्चे और 10 फीसदी दिव्यांग के लिए आरक्षित है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button