उत्तर प्रदेशलखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य और अजय राय ने लगाये आरोप-प्रत्यारोप

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नया मुल्ला कहे जाने पर अजय राय ने पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य को जनपद को सम्भालने की सलाह दी। दोनों नेताओं के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से उनके समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने बयान का एक वीडियो जारी किया। अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से कहना चाहूंगा कि आप जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं,

वह आपके पद को शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जनपद में तीन हत्यायें हुई हैं, उपमुख्यमंत्री उस पर ध्यान दें।अजय राय ने कहा कि हमसे बड़ा धार्मिक कोई नहीं है। जब साधु संतों पर लाठियां चली थीं, उस वक्त हम लोगों ने प्रतिरोध किया था। इस पर हम लोगों पर कार्रवाई भी हुई थी। सनातनी हैं, बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अच्छे शब्द उपयोग नहीं करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभी नए ’मुल्ला’ की तरह हैं, प्याज ज्यादा खा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की पहले क्या छवि रही है, यह बात सभी जानते भी हैं।राजनीतिक विश्वलेषक और वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने दोनों नेताओं के बयानबाजी पर कहा कि दोनों नेताओं को मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए। अजय राय तो सरकार में नहीं हैं लेकिन केशव प्रसाद मौर्य सरकार में है। इन्हें ज्यादा बड़प्पन दिखाना होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button