पशुधन प्रसार विभाग अंडों की गुणवत्ता की जांच के लिए कर रहा छापेमारी
सिद्धार्थ नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति के अंतर्गत प्रदेश में अन्य प्रदेशों से भी अंडों का आयात उत्तर प्रदेश में हो रहा है। लंबी दूरी तक बंद वाहन में परिवहन से अंडों की गुणवत्ता खराब हो जा रही है। उसी गुणवत्ता को परखने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने जनपद मुख्यालय पर अंडों के थोक विक्रेताओं के यहां छापा मारकर उन के अंडों के गुणवत्ता,रखरखाव,परिवहन की स्थिति,भंडारण इत्यादि की जानकारी ली। पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि बंद वाहन में परिवहन करते समय अंडों से नमी निकलकर आद्रता पूर्ण वातावरण निर्मित होने के कारण अंडों के ऊपर प्राकृतिक सुरक्षा कवच जिससे ब्लूम कहते हैं नष्ट हो जाता है।
ऐसी दशा में अंडों पर विभिन्न बैक्टीरिया जैसे सलामोनेल्ला, ई-कोली, सयुंडोमोनस, स्पेगिलास,अल्मेरिया, म्यूकर, फयुजेंरियम जैसे फंगस का इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। परिवहन के दौरान खराब हुए अंडों से मनुष्यों में विभिन्न बैक्टीरियल इनफेक्शन के अतिरिक्त एफ्लोटॉक्सिस होती है जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होती है। अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर चलाया जाएगा तथा अंडों की सैंपलिंग भी की जाएगी। जिससे जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण अंडे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके तथा जन स्वास्थ्य एवं कुक्कुट विकास नीति का भी पालन हो सके। ए जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।