उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Lucknow Crime News : गोमतीनगर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, पत्नी और बहन को मारी गोली; आरोपी ने खुद को भी शूट किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात में बैंककर्मी मानस बाजपेई ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी और फिर घर पहुंचकर बहन सीबा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने WhatsApp पर स्टेटस लगाकर पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

36

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। गुरुवार दोपहर मानस बैंक के बाहर पहुंचा और फोन कर दिव्या को ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

वारदात के बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय वह पसीने से भीगा हुआ था। घर के अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। मानस ने पहले अपनी बहन सीबा को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वॉट्सऐप स्टेटस, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

तलाक के लिए कोर्ट पहुंची थी दिव्या

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। इसके बाद वह आलमबाग में रहने लगी थी। वहीं मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दिव्या सोशल मीडिया से जुड़ीं प्रज्ञा मिश्रा की बहन भी थीं।

गोमतीनगर गोलीकांड पर जानिए क्या बोलीं DCP ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा 

गोमतीनगर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड को लेकर DCP ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुरुवार को थाना गोमतीनगर क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला को उसके पति ने ही गोली मारी थी। इसके कुछ देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहन की हत्या करने और खुद को गोली मार लेने की सूचना मिली।

जांच के दौरान पुष्टि हुई कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाला एक ही व्यक्ति था। उसकी पहचान मानव वाजपेयी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मानव वाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी और फिर बहन की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। DCP ईस्ट के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन पर लगाए गए

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button