उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

एआई विजन को रफ्तार… लखनऊ बन रहा टेक्नोलॉजी हब, ‘AI Transformation Conclave 2026’ में जुटे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

  • 368 करोड़ की एआई सिटी और 225 करोड़ के एआई मिशन से नई पहचान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से देश के बड़े टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी दिशा में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘एआई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ में देशभर से 50 से अधिक आईएएस अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासकों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में भविष्य की डिजिटल गवर्नेंस, एआई आधारित प्रशासन और तकनीक आधारित नीति निर्माण पर मंथन हुआ।

कार्यक्रम में ‘द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर उच्चस्तरीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। कॉन्क्लेव में प्रदेश सरकार की एआई नीति और टेक्नोलॉजी विजन पर भी चर्चा हुई। हाल ही में लखनऊ की वृंदावन योजना में ₹368 करोड़ की लागत से देश की पहली एआई सिटी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही यूपी एआई मिशन के लिए ₹225 करोड़ का विशेष बजट भी निर्धारित किया गया है। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकारी कार्यप्रणालियों में एआई ट्रांसफॉर्मेशन का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इससे प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी। वहीं, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सरकार एआई, क्वांटम और डीपटेक जैसी उभरती तकनीकों के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। कॉन्क्लेव में एआई इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नागरिक सेवाओं में एआई की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री के ‘मानव’ फ्रेमवर्क का उल्लेख करते हुए नैतिक, जवाबदेह और मानव केंद्रित एआई पर जोर दिया।

संचालन एनआईएचआईटी की संस्थापक और इंडिया-यूएस सीईओ फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, खासतौर पर लखनऊ, एआई इनोवेशन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ तहजीब की पहचान था, अब यह नवाचार और डीपटेक इकोसिस्टम की नई पहचान बन रहा है। इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशंस शुरू होने से प्रदेश में गवर्नेंस, रिसर्च, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप संस्कृति को नई गति मिल रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button