उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में बकरीद को लेकर एडवाइजरी जारी- फरंगी महली बोले- खुले में और सार्वजनिक स्थानों पर न करें कुर्बानी

लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई, कानून व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाए।

मौलाना फरंगी महली ने कहा कि केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए जिन पर कोई कानूनी रोक न हो। कुर्बानी के समय न तो फोटो खींची जाए, न वीडियो बनाया जाए और न ही इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाए।

मौलाना फरंगी महली की मुख्य अपीलें…

1- कुर्बानी खुले में, सड़क, गली या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर न की जाए।

2- नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों के अंदर ही अदा की जाए। सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए।

3- कुर्बानी के बाद सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जानवरों की गंदगी और कचरे को सार्वजनिक जगहों पर न फेंका जाए, बल्कि नगर निगम के कूड़ेदानों में डाला जाए।

4- जानवरों का खून नालियों में न बहाया जाए, उसे जमीन में दफन किया जाए।

5- कुर्बानी का गोश्त अच्छे से पैक करके जरूरतमंदों में बांटा जाए और कम से कम एक तिहाई हिस्सा गरीबों को अवश्य दिया जाए।

मौलाना ने आगे कहा कि नमाज के बाद सख्त गर्मी से राहत, देश में अमन-चैन और सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों की सुरक्षा के लिए खास दुआएं की जाएं।यह एडवाइजरी सामाजिक सद्भाव और कानून का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button