उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बलरामपुर चीनी मिल्स ने दी 160 करोड़ रुपये के लैक्टोजिप्सम प्लांट को मंजूरी

लखनऊ। वैल्यू एडीशन और सस्टेनेबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने उत्तर प्रदेश के कुंभी में लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है। यह संयंत्र कंपनी के आगामी पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) प्रोजेक्ट के उप-उत्पाद लैक्टोजिप्सम का उपयोग कर उच्च मूल्य के जिप्सम बोर्ड का उत्पादन करेगा।

कंपनी के अनुसार प्रस्तावित यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 76 लाख जिप्सम बोर्ड होगी और दिसंबर 2027 तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। यह परियोजना पीएलए उप-उत्पादों से मूल्य सृजन बढ़ाने और कंपनी के समेकित संचालन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

बीसीएमएल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवंतिका सराओगी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लिया गया यह फैसला कंपनी के विकास को मजबूत बनाने पर उसके फोकस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जुटाई गई राशि का उपयोग विस्तार के अगले चरण और कुंभी में आगामी जिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट जैसी रणनीतिक पहलों में निवेश के लिए किया जाएगा, जिससे सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड संचालन को मजबूती मिलेगी।

कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सराओगी ने कहा कि कंपनी अपने इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल को सशक्त बनाने के लिए संतुलित विकास रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएलए प्रोजेक्ट की प्रगति, उप-उत्पादों की उपयोगिता और प्रस्तावित पूंजी जुटाने जैसे निर्णय दीर्घकालिक मूल्य सृजन और विस्तार योजनाओं के अनुशासित क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button