उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में नवरोज पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:सुबह 6 बजे से दोपहर ढाई बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, जानें रूट

शिया समुदाय द्वारा नवरोज का त्यौहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 21 मार्च की सुबह 6:00 बजे से दोपहर ढाई बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ रास्तों को बदला गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां रहेगी रोक:

– मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा से वाहन अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

– नक्खास तिराहा से अकबरी गेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।

– टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहा से वाहन नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज की ओर नहीं जाएंगे।

– हैदरगंज (लालमाधव) से वाहन टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) या नक्खास की ओर नहीं जाएंगे।

यहां से जाएं:

– वाहन मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।

– वाहन नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएंगे।

– वाहन हैदरगंज (लालमाधव) होकर जा सकेंगे।

– वाहन ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर होकर जा सकेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button