लखनऊ

‘आई लव यू पापा’… हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के दौरान भावुक क्षण, मासूम बेटी का अंतिम संदेश देख रो पड़ा हर कोई

लखनऊ/ हरिद्वार: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की अस्थियों को शनिवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इस दौरान घाट पर एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखों को नम कर दिया।

MUSKAN DIXIT (6)

मासूम बेटी का आखिरी संदेश

अस्थि विसर्जन के समय प्रतीक यादव की नन्ही बेटी ने हाथ में एक छोटा सा कार्ड ले रखा था। इस कार्ड पर एक प्यारा सा दिल बना था और लिखा था— ‘आई लव यू पापा’। जब मासूम ने अपने पिता की अस्थियों के साथ इस कार्ड को मां गंगा की लहरों में प्रवाहित किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल भर आया। इस भावुक पल में मां अपर्णा यादव ने तड़पती हुई बेटी को तुरंत गले से लगा लिया।

MUSKAN DIXIT (9)

गमगीन माहौल में पूरी हुईं रस्में

अस्थि विसर्जन की धार्मिक रस्मों के दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बेटियों (प्रथमा और पद्मजा) ने रुंधे गले से कलश को अपने माथे से लगाया। इस दुखद घड़ी में अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट, भाई अमन और शिवपाल यादव के सांसद पुत्र आदित्य यादव भी परिवार को ढांढस बंधाने हरिद्वार पहुंचे थे।

MUSKAN DIXIT (8)

अचानक हुआ था निधन

ग़ौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बीते बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया था। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने निवास के रसोईघर में तड़के लगभग 4 बजे बेहोश पाए गए थे। घरेलू सहायक की सूचना पर डॉक्टरों का दल वहां पहुंचा, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

MUSKAN DIXIT (7)

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव हालांकि राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन उनका परिवार देश के बड़े सियासी घरानों में से एक है। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button