उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्यलखनऊ

RO-ARO Result: यूपी में आरओ और एआरओ परीक्षा का परिणाम घोषित, 419 सफल

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 का परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी तथा 81 सहायक समीक्षा अधिकारी शामिल हैं।

परिणाम के अनुसार अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे तथा लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा दो एवं तीन फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी रिक्त पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button