उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी को कहे अपशब्द, तो भड़की भाजपा, सीएम योगी बोले- ये लोग माफी मांगने लायक भी नहीं बचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान से सियासी बवाल बढ़ गया है। अजय राय के इस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला है।

सीएम योगी ने कहा, “यूपी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबंध में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी बेहद निंदनीय है। नरेंद्र मोदी जी ने कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति को उजागर किया है, जिससे कांग्रेस हताशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अब ये लोग देशवासियों से माफी मांगने लायक भी नहीं बचे हैं।”

वहीं अजय राय के विवादित बयान पर भाजपा  आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि  कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है – शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।

cats

वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल। देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है। पुरानी कहावत है: पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा, बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा।

वही भाजपा प्रदेश पंकज ने एक्स पर कहा, ‘जब अंत की आहट सुनाई देने लगती है, तब शब्दों में गिरावट भी शुरू हो जाती है।देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस की बौखलाहट, चरम निराशा और राजनीतिक दिवालियेपन को साफ़ दिखाती है।

जिस प्रधानमंत्री ने अजय राय जी के बीमार पड़ने पर सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की थी, आज उसी सम्मानित जनसेवक को वे अपशब्द कह रहे हैं। ‘मोहब्बत’ की दुकान सजाने वाले इन लोगों की नीयत कितनी कड़वी है, यह घटना फिर से उजागर कर रही है। जब जनता के हित, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तब कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत आक्रमण और अमर्यादित भाषा का सहारा लेने लगते हैं। देश की जागरूक जनता ऐसे घटिया और अपमानजनक व्यवहार का मुंह तोड़ जवाब लोकतंत्र की शक्ति-मतदान के माध्यम से-अवश्य देगी।”

जानिय क्या है पूरा मामला?

दरसअल कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय यूपी के  महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात करने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसका किसी ने वीडियो बानकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अजय राय ने इसे फर्जी और एडिटेड बताया। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो AI से बनाया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button