उत्तर प्रदेशलखनऊ

यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें निरस्त, इस रूट पर नहीं होगा संचालन

लखनऊ। वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। लखनऊ से वाराणसी के बीच रूट पर 15 अक्टूबर तक ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसमें लखनऊ से होकर जाने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस भी शामिल है। कई ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने 15053 छपरा-लखनऊ को 15 अक्टूबर, 15054 छपरा-लखनऊ को 14 अक्टूबर तक निरस्त किया है।  इसके अलावा 15107/15108 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी तीन से छह अक्टूबर तक निरस्त कर दी गई है।

इसी तरह बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक से छह अक्टूबर, देहरादून-बनारस दो से सात अक्टूबर, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक से छह अक्टूबर, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ दो से सात अक्टूबर, बनारस-आनंद विहार गरीब रथ एक से पांच अक्टूबर, आनंद विहार-बनारस गरीब रथ दो से छह अक्टूबर तक निरस्त की गई है।

इसी तरह अलग अलग तारीखों में कोलकाता-अमृतसर दुर्गनिया, हावड़ा-बिकानेर, हावड़ा-लालकुआं, टाटानगर-अमृतसर, उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। जबकि यार्ड रिमॉडलिंग के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, 20505 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ तीन से 14 अक्टूबर तक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ और 20506 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली चार से 15 अक्टूबर तक बदले हुए मार्ग लखनऊ, बाराबंकी जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन व छपरा जंक्शन के रास्ते से चलेगी।

इसके अलावा लखनऊ-गया एकात्मकता एक्सप्रेस सात व 14 अक्टूबर और गया जंक्शन-लखनऊ एकात्मकता एक्सप्रेस आठ व 15 अक्टूबर को प्रतापगढ़ के बजाय सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 11071/11072 कामायनी एक्सप्रेस और 11107/11108 बुंदेलखंड भी अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से संचालित कराई जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button