उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

नाना पाटेकर ने की यूपी की कानून-व्यवस्था की तारीफ, CM Yogi को लेकर कही ये बात

प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि करीब 25 करोड़ की आबादी और अलग-अलग तरह की सामाजिक विविधताओं वाले प्रदेश में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आसान काम नहीं है। इसके लिए मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है।

\नाना पाटेकर ने कहा कि योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक संसाधन, नई तकनीक और काम करने का आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में उन्होंने उत्तर प्रदेश को बदलते हुए देखा है।

साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट पर किया अलर्ट

अभिनेता ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट को मौजूदा समय की गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन अथवा वीडियो कॉल करने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डराकर और दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। ऐसे किसी भी फोन या वीडियो कॉल के झांसे में आने से बचना चाहिए। उनके मुताबिक, साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार लोगों का डर है।

बोले- पुलिसकर्मियों के पास फिल्मों की तरह रीटेक नहीं

नाना पाटेकर ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्मों में कलाकारों के पास गलती सुधारने के लिए रीटेक का मौका होता है, लेकिन पुलिसकर्मियों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता। उन्हें कठिन परिस्थितियों में मौके पर ही तत्काल और सही निर्णय लेना पड़ता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ बनाई गई जागरूकता फिल्म की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

आधुनिक तकनीक से पुलिसिंग को मिला नया आयाम

नाना पाटेकर के मुताबिक, आधुनिक संसाधनों और तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम लोगों को साइबर अपराध जैसे नए खतरों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button