उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारियों की हुई आवश्यक बैठक

  • जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

पडरौना,कुशीनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के नोडल/ सहायक नोडल अधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान/ मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति/ प्रशिक्षण के कार्य आदि के संदर्भ में परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को निर्देशित किया। परियोजना निदेशक ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण हेतु 17 अप्रैल व 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। द्वितीय प्रशिक्षण 24, 25, 26 और 27 अप्रैल को उदित नारायण कॉलेज पडरौना में आयोजित की जाएगी। विदित हो कि जनपद में कुल 611 मतदान केंद्र के सापेक्ष लगभग 3000 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से रेंडमाइजेशन संबंधी जानकारी ली। जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण के संदर्भ में जानकारी ली गई। सभी उप जिलाधिकारीगणों को प्रचार प्रसार संबंधी बैनर व पोस्टर को 24 घंटे के अंदर हटाए जाने का निर्देश दिया गया। नामांकन संबंधी तैयारियों हेतु सभी उप जिलाधिकारी गणों को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का डाटा निकालने हेतु अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर बिजली,पेयजल,पंखा, यूरिनल आदि फंक्शनल हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होनें सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व के संदर्भ में समय से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया तथा निर्वाचन में सौपें गए विभिन्न कार्य/व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, समस्त उपजिलाधिकारीगण तथा सभी संबंधित नोडल व सहायक नोडल उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button