उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

देवरिया में नवागत एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

  • जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

गौरव कुशवाहा


देवरिया। जनपद को मंगलवार को नया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मिल गया है। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी जैनेंद्र सिंह ने एडीएम प्रशासन का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व जैनेंद्र सिंह राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश में वाराणसी मंडल के संभागीय उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे मिर्जापुर, आजमगढ़, कासगंज, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व सोनभद्र जैसे जनपदों में भी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ श्री सिंह को जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की शैली और अनुशासन प्रियता के लिए जाना जाता है।

पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालयीन कार्य संस्कृति में पारदर्शिता लाई जाएगी ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में रहेगा। उनकी कोशिश रहेगी कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न हो। उनके आगमन से जनपद में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button