अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अयोध्या नगर निगम में अब 70 पार्षद,महापौर गिरीशपति ने 10 नामित पार्षदों को दिलाई शपथ

अयोध्यामहापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सोमवार को नगर निगम के नामित 10 पार्षदों को सर्किट हाउस में समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ पार्षदों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। महापौर ने उम्मीद जताई कि नामित पार्षद अयोध्या के विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे, और नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगे।

शपथ समारोह के दौरान नामित पार्षद रंजना सागर भावुक हो गईं। जिससे पूरा माहौल कुछ देर के लिए भावनाओं से भर गया। आज नामित पार्षद सुशील मिश्र, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता और अर्चना द्विवेदी ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे ने किया। समारोह में नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, निवर्तमान उपसभापति राजेश गौड़ समेत नगर निगम के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर प्रतिमा पर क्षत्र लगाने का प्रस्ताव

अयोध्या, अमृत विचार: अशफाक उल्ला खां वार्ड के पार्षद एडवोकेट अखिलेश पाण्डेय ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व कचहरी परिसर अंतर्गत प्रतिमा के सम्मान में क्षत्र लगाने का प्रस्ताव नगर आयुक्त को दिया। साथ ही अयोध्या में अन्य विभिन्न स्थानों पर लगीं आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं के सम्मान में क्षत्र लगाने की अपील की। नगर आयुक्त ने अविलंब क्षत्र निर्माण हेतु अवर अभियंता निर्माण को आदेशित किया गया। प्रस्ताव देने में अयोध्या नगर निगम के पूर्व पार्षद अजय पांडे, पार्षद राशिद सलीम, पार्षद विकास कुमार, पार्षद पति रिशु पांडे, पार्षद पति मोहम्मद सुफियान, पार्षद पति अनिकेत यादव शामिल रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button