उत्तर प्रदेशमिर्जापुरराज्यलखनऊ

अयोध्या को बदनाम करने के बड़ी साज़िश रच रही विपक्ष… जानिए ऐसा क्यों बोले ब्रजेश पाठक

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या प्रकरण पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुये कहा कि चंदा प्रकरण पर सवाल उठा रहे अखिलेश यादव और कांग्रेस के लोग बाबरी मस्जिद चंदा, मदरसों के अवैध संचालन और टेरर फंडिंग पर सवाल नहीं करते। दोनों पार्टियां तुष्टीकरण के नीति पर चलती है। मुसलमान मतदाताओं को खुश करने के लिए सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या को बदनाम करने के बड़ी साज़िश रच रहे हैं। ब्रजेश पाठक विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि अयोध्या प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है। एफआईआर हो गया है। गिरफ्तारी भी होगी। कोई भी दोषी बचेगा नहीं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा मगर सपा और कांग्रेस एक साज़िश के तहत सनातन को बदनाम कर रहे है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये लोग बाबरी मस्जिद चंदा को लेकर सवाल नही उठाते और न अवैध मदरसों की गतिविधियों पर प्रश्न करते हैं। टेरर फंडिंग, सम्भल मस्जिद जहां मंदिर को घर बना दिया जाता है पर मौन रहते हैं। ये सब मुस्लिम समुदाय खुश करने करते हैं।

मदरसों में क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं : पाठक

उन्होंने कहा कि बार्डर के जिलो में मदरसों में क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। सरकार कोई कदम उठाती हैं तो खड़े हो जाते हैं। उनका पूरा फोकस सनातन को बदनाम करने पर रहता है। सनातन में ही कमी दिखाई देती है। इससे पहले उन्होंने विंध्याचल धाम में मां की पूरे विधि-विधान से दर्शन पूजन किए। विंध्य पर्वत पर स्थित देवी के दर्शन कर विधिवत हवन किए। इसके बाद स्थानीय मुजेहरा गांव में बने एक अस्पताल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मिर्जापुर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। यहां विकास की कई योजनाएं धरातल पर दिखाई देगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जिले में आवश्यकता के अनुरूप पूरा किया जाएगा। श्री पाठक का शंखनाद कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं विधायक सुचिश्मिता मौर्या जिला अध्यक्ष लालबहादुर सरोज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button