उत्तर प्रदेशदेवरिया

शौचालय टँकी सफाई गाड़ी में बिहार ले जा रही शराब को पुलिस ने दबोचा

  • भटनी पुलिस की बड़ी सफ़लता, 108 पेटी अवैध शराब पकड़ी

भटनी-देवरिया। प्रभारी निरीक्षक भटनी श्यामानन्द, उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार यादव मय हमराह उपनिरिक्षक अंकित सिंह व अभिमित कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुशवाहा, डब्लू कुमार, राहुल वर्मा नकहनी चौराहे पर थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक सेफ्टी टैंक शौचालय टंकी सफाई वाला आइसर ट्रैक्टर सिल्वर रंग का जिस पर नीला टैंक लगा हुआ है। बिना नं० प्लेट के है जिस्के शौचालय सेफ्टी टैंक में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियाँ रखी हैं। इस शराब को नोनापार से प्यासी होते हुए बिहार ले जाया जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस दल नकहनी चौराहे से अपने वाहन से मुखबीर को साथ लेकर मौके पर पहुँचा और मुखबिर को छिपाते हुए आने जाने वाले वाहनो पर नजर रखने लगा।

थोड़ी देर वाद नोनापार की तरफ से आती हुई एक गा़डी की लाइट दिखाई दी गाड़ी की लाइट उँचाई पे होने से मुखबीर ने बताया कि यह वही ट्रैक्टर है जिसमें अवैध शराब लदी हुई है। पास आती हुई गाड़ी के चालक ने लाइट की रोशनी मे पुलिस को देख लगभग 70-80 मीटर पहले ही अपना ट्रैक्टर रोक लिया तथा ट्रैक्टर की लाइट बन्द कर गाडी से उतर कर भाग गया। पुलिस बल ने ट्रैक्टर के पास पहुँचकर उनकी काफी तलाश की पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। टार्च जलाकर जब पुलिस ने सेफ्टी टैंक के पीछे जाकर देखा गया तो लोहे का पीला गोल ढक्कन नट से कसा हुआ लगा मिला। वैकल्पिक व्यवस्था कर सेफ्टी टैंक का गोल ढक्कन को खोला गया तथा खोलकर देखा गया तो अन्दर भी थोडी खाली जगह के बाद एक और चौकोर ढक्कन लगा हुआ मिला।

उसे भी खोलवाने के पश्चात देखा गया तो टैंक के अन्दर पेटिया रखी हुई दिखी। उन पेटियो को निकलवाकर गिनती करायी गयी तो आफिसर्स चाइस की 83 पेटियाँ प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पाउच कुल 3984 पाउच व 8 पीएम की 25 पेटियाँ प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पाउच कुल 1200 पाउच बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। बरामदगी में एक आयशर ट्रैक्टर से लगा हुआ शौचालय शेफ्टी टैंक, कुल 108 पेटी अंग्रेजी शराब गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामानन्द राय थाना भटनी, उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार यादव, अंकित सिंह, अभिमित कुमार, कांस्टेबल राहुल वर्मा, डब्लू कुमार, श्रवण कुशवाहा आदि शामिल रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button