प्रयागराज: ससुराल से मायके जाने को निकली महिला ने यमुना में लगाई छलांग
प्रयागराज। कर्नलगंज की रहने वाली रितु यादव की शादी वाराणसी में राकेश यादव के साथ हुई थी। पति से किसी बात को लेकर नाराज चल रही रितु यादव सोमवार सुबह अपने ससुराल से निकली और प्रयागराज पहुंच गई। उसने अपने मायके ना जाकर सीधे नए पुल पर पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने युवती को पानी में कूदते देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक रितु यादव और उनके ससुराली जनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसकी वजह से वह ससुराल से अपने मायके नहीं पहुंची और सीधे नए यमुना पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायका पक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नही था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।