उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के रास्ते, लखनऊ जंक्शन और गोमती नगर स्टेशन की ट्रेनें शामिल

लखनऊ : उत्तर मध्य रेलवे के परखम-अछनेरा जंक्शन-चिकसाना के स्थान पर ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग परखम-चिकसाना-परखम नवनिर्मित अछनेरा कार्ड लाइन के रास्ते किया जायेगा. मार्ग परिवर्तन के बाद कई ट्रेनों का अछनेरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

– लखनऊ जंक्शन से 14 अप्रैल 2024 से चलने वाली 20922 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जाएगी.

– बांद्रा टर्मिनस से 13 अप्रैल 2024 से चलने वाली 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

– गोमती नगर से 10 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19716 गोमती नगर-जयपुर, ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी.

– जयपुर, ढेहर का बालाजी से 12 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19715 जयपुर, ढेहर का बालाजी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

– लखनऊ से 16 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

– अहमदाबाद से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19401 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

– कामाख्या से 11 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

– उदयपुर सिटी से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

– गोरखपुर से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-बांदीकुई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-बांदीकुई के रास्ते चलाई जायेगी.

– अहमदाबाद से 11 अप्रैल 2024 से चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बांदीकुई-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

– भागलपुर से 15 अप्रैल 2024 से चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-अछनेरा-चिकसाना-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मथुरा जंक्शन-परखम-चिकसाना-भरतपुर के रास्ते चलाई जायेगी.

– गांधीधाम से 12 अप्रैल 2024 से चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-अछनेरा-परखम-मथुरा जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-चिकसाना-परखम-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button