उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

कस्तूरबा पार्क में राजनाथ सिंह ने किया पौधारोपण, कहा- मजबूत और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में उभरा भारत

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब ”कमजोर भारत” नहीं रहा बल्कि एक मजबूत और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में उभरा है। राजनाथ सिंह ने यहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ छावनी स्थित कस्तूरबा पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, ”दुनिया अब भारत को एक कमजोर देश के रूप में नहीं देखती, बल्कि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्वीकार करती है।”

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत में महंगाई नियंत्रण में है

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर इसकी सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है और यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सिंह ने पश्चिम एशिया में जारी संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत में महंगाई नियंत्रण में है और अन्य देशों की तुलना में स्थिति बेहतर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित अधिकांश लक्ष्यों को समय पर पूरा किया गया है और पौधारोपण जैसे पर्यावरणीय लक्ष्यों को भी पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

अपर्णा यादव से मुलाकात कर दी सांत्वना

सिंह ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर फोन कर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनकी पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button