उत्तर प्रदेशकुशीनगर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 36वाँ प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन कुशीनगर में आज

  • समस्त तैयारियां पूर्ण

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के पडरौना नगर शिवराम पैलेस के परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का 36 वा प्रांतीय सम्मेलन आज आयोजित किया जाएगा। इस प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के 75जनपदों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार ने बताया। कि प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में आंचलिक पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन के अतिथि गण क्रमश:डा रमापति त्रिपाठी, विजय कुमार दुबे, दोनों सांसद, पूर्व गृह राज्य मंत्री कुंड आर पीयन सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडे, पी एन पांडेय, डॉ असीम राय, सुरेंद्र कुशवाहा, मोहन वर्मा,विनय प्रकाश गोण्ड, अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर मण्डल अजय कान्त सैनी गोरखपुर, पूर्व मेयर गोरखपुर नगर महापालिका डा सत्या पाण्डेय, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर आदि के भाग लेने की संभावना है।
सम्मेलन में आए हुए प्रतिनिधियों के ठहरने, भोजन की व्यवस्था जिला इकाई के अध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक शैलेश उपाध्याय को सौंपी गयी है। सम्मेलन की सफलता के लिए कुशी नगर इकाई के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण जी जाँन से जुटे हुए है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button