उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी चलाएगी सदस्यता अभियान; फ्रंटल संगठनों को दी गई जिम्मेदारी, रिकाॅर्ड बनाने वालों को मिलेगा बड़ा मौका

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मिली अधिक सफलता के बाद अब अपने संगठन की मजबूती पर फोकस कर रही है. पार्टी के विस्तार की योजना के अंतर्गत समाजवादी पार्टी अब अपना सदस्यता अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गों के नेताओं को जोड़ने का काम करेगी. इसको लेकर पार्टी की तरफ से जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नेताओं से कहा है कि अगर जो नेता सदस्यता अभियान में बेहतर परफॉर्मेंस करेंगे और सदस्य बनाने में रिकाॅर्ड बनाएंगे तो उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद सभी जिलाध्यक्षों व मंडलाध्यक्षों को पत्र लिखकर सदस्यता अभियान चलाए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि मंडल बूथ स्तर तक समाज के सभी वर्ग खासकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाने का काम तेजी के साथ कराया जाए. साथ ही महिलाओं की भी अच्छी सहभागिता सदस्यता अभियान के अंतर्गत दिखाई दे, जिससे समाज में समाजवादी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी का संदेश दिया जा सकेगा.

समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने और सदस्यों के अभियान को तेजी से चलाए जाने की बात पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं नवनिर्वाचित सांसदों और पार्टी के विधायकों से कही है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस क्षेत्र में जिस व्यक्ति के द्वारा सदस्यता अभियान में बेहतर परफॉर्मेंस दी जाएगी, उन नेताओं को संगठन में अलग-अलग फ्रंटल मोर्चे में जिम्मेदारी देने का काम किया जाएगा, जो व्यक्ति जितने सदस्य बनाएगी उसको उसी हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, समाजवादी छात्र सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सहित तमाम अन्य फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी से कहा है कि सदस्यता अभियान को एक लक्ष्य की तरह लिया जाए और इसको व्यापक रूप से करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया जाए. जिसे समाजवादी पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जा सकेगा. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ‘एक बूथ 10 यूथ’ का भी नारा दिया है और इसके माध्यम से पार्टी युवाओं को भी सदस्यता अभियान के अंतर्गत जोड़ने का काम किया जाएगा. स्कूल, कॉलेज में भी सदस्यता अभियान चलाए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता रविदास मेहरोत्रा का कहना है कि समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम करेगी. पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज व महिलाओं की सदस्यता पर पार्टी का विशेष फोकस रहने वाला है. लोकसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी के प्रति समाज में एक नए प्रकार का संदेश गया है कि पार्टी बेहतर काम कर रही है और इसलिए उसे जनता का साथ मिल रहा है. हम समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का बड़े स्तर पर काम करेंगे.

सीएम के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती 50 सीट जीतते : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती तो समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतती. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया. भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई. नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिला. भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे. भाजपा सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती रही, जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पडे़. विसंगतिपूर्ण जीएसटी से व्यापार बर्बाद हो गया. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं. हर विभाग में भ्रष्टाचार है. बजट की लूट मची है. प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था वह अभी से रिपेयरिंग मांग रहा है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लखनऊ में एक भी बड़ा काम नहीं किया. लखनऊ में कोई कार्य नहीं दिखाई देता. भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया. लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. केवल बिजली का बिल आता है. प्रदेश में भाजपा की सात साल की सरकार में एक भी बिजली का प्लान्ट नहीं लगा. बिजली घर लगाना तो दूर मुख्यमंत्री ने बिजली प्लांट का नाम भी नहीं लिया.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button