उत्तर प्रदेशराज्यसम्भल

संभल हिसा: पुलिस ने की 27 आरोपियों की गिरफ्तारी, 74 दंगाइयों की हुई पहचान, तस्वीरें जारी

संभल में हुई हिंसा में अबतक कोई लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर नेताओं द्वारा राजनीतिक रोटी भी सेकी जा रही है। इस बीच पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अबतक पुलिस ने 74 आरोपियों की पहचान है, जिनकी तस्वीरों को जारी किया गया है। वहीं अबतक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हालांकि जिन 74 आरोपियों की पहचान की गई है, वे अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इन फरार दंगाइयों की तस्वीरों को यूपी पुलिस द्वारा जारी कर दिया गया है।

पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन आरोपियों की पहचान की है, उनकी तलाशी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बता दें कि संभल में हुई हिंसा के दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि पुलिस फिलहाल इस मामले में अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस जब्त मोबाइलों के डेटा को खंगाल रही है। उपलब्ध डेटा और डंप डेटा को भी रिकवर किया जा रहा है, ताकि पता किया जा सके कि दंगा क्या पहले से सुनियोजित थी। वहीं पुलिस मोबाइल नेटवर्क, डेटा, सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन फुटेज इत्यादि की जानकारी जुटाई जा रही है।

कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा था मस्जिद का सर्वेक्षण

बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में मुगलों के समय की मस्जिद का सर्वेक्षण हो रहा था। इस दौरान कई लोग सर्वेक्षण का विरोध करने आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। इस झड़प में चार लोगों की मौत हुई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग इसमें घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही यूपी की सियासत गरमाई हुई है। संभल हिंसा की गूंज आज लोकसभा में भी सुनने को मिली। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार केंद्र सरकार व राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button