उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सील यात्रियों ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण

गोरखपुर-कुशीनगर सीमा पर हुआ यात्रियों का भव्य स्वागत

कुशीनगर। सील (अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन) यात्रियों ने अपने यात्रा के तीसरे दिन कुशीनगर जनपद के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का लुफ्त उठाया। यात्रियों ने भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया। शनिवार को गोरखपुर कुशीनगर सीमा पर इन यात्रियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि पूर्वोत्तर राज्य के प्रतिनिधियों का कुशीनगर जनपद में आगमन हुआ है। सील का अभिप्राय भारत की एकता, अखंडता , संस्कृति और सभ्यता को एक सूत्र में बांधने से है। इस यात्रा के माध्यम से हजारो युवाओं को देश को जानने का अवसर मिलता है, यह यात्रा छात्रों को समाज में उनकी भूमिका को और बेहतरीन ढंग से समझने का अवसर देगी।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत सहमंत्री तथा प्रांत सील यात्रा संयोजक मयंक राय ने बताया कि आज यात्रा का तीसरा दिन है पूर्वोत्तर राज्य से आये प्रतिनिधियों ने कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों को सबसे अधिक भगवान बुद्ध के विचारों ने आकर्षित किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महत्वपूर्ण प्रकल्प “स्टूडेंट एक्सपीरिएंस इन इंटर स्टेट लिविंग सील” टूर, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, आसाम, नागालैंड, मणिपुर से 30 विद्यार्थी भ्रमण पर हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button