उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

शिवा शर्मा मौत केस : पुलिस के 120 सवाल, श्रद्धा का एक ही जवाब…मेरे वकील से बात करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा से डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व वाली दस सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह 9:45 बजे मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे से पूछताछ शुरू की। करीब 6.30 घंटे की पूछताछ में मुख्य आरोपी एक ही जवाब देती रही कि उसके वकील से ही पूछा जाए, प्रत्येक प्रश्न का जवाब हमारे वकील ही देंगे।

अलग-अलग की गई पूछताछ में  पुलिस ने श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे व चालक तनवीर अली उर्फ दानिश ने भी रटा रटाया जवाब दिया कि किसी भी सवाल का उत्तर उनके वकील ही देंगे। तीनों से करीब 120 से अधिक सवाल पूछे गए। फरारी की वजह पूछने पर श्रद्धा ने जेल जाने का डर बताया। घटना और नेपाल पहुंचने से जुड़े सवालों पर वह चुप्पी साध गई। बाद में तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कमिश्नरेट पुलिस यह जानना चाहती थी कि नौ अक्टूबर की शाम फ्लैट में क्या हुआ था?  शिवा की मौत के वक्त वहां कौन-कौन मौजूद था? घटना के बाद श्रद्धा समेत तीनों आरोपी नेपाल कैसे पहुंचे? पूछताछ में श्रद्धा ने शिवा की मौत को आत्महत्या बताया। उसके मुताबिक, आठ अक्टूबर की रात बाहर घूमने के बाद वे अगले दिन सुबह फ्लैट पहुंचे और सो गए। शाम को विवाद हुआ, जिसके बाद शिवा बालकनी की ओर गया और कूद गया। रश्मि और दानिश ने भी यही बयान दिया। पुलिस इन बयानों का अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है।

चार मोबाइल और नकदी की पड़ताल

पुलिस ने तीनों के पास से दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि दो अन्य मोबाइल गायब हैं। पूछताछ में पुलिस ने नकदी के स्रोत को लेकर भी सवाल किए। यह जानने की कोशिश की गई कि एटीएम या यूपीआई का इस्तेमाल किए बिना उसके पास पैसे कहां से आए। श्रद्धा ने बताया कि नेपाल भागने के दौरान मोबाइल गिर गए थे। बरामद फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और फरारी के दौरान उनके संपर्क में रहे लोगों की भी पड़ताल कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button