उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच नगर पालिका से सुधा और नानपारा से निर्दलीय अब्दुल वहीद जीते

नगर पंचायत पयागपुर और जरवल से सपा, रुपईडीहा से भाजपा प्रत्याशी की जीत

बहराइच। शनिवार को हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना में बहराइच नगरपालिका से भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी ने जीत हासिल की। नानपारा नगरपालिका से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वाहिद को दोबारा जनता ने जीत दिलाया है। जरवल और पयागपुर नगर पंचायत से सपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

बहराइच नगरपालिका के मतों की गणना होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी ने निवर्तमान चेयरमैन रुबीना रेहान को 15236 वोटों से पराजित किया। जबकि नानपारा नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल मोहिद राजू को रिकॉर्ड मतों से पराजित किया। नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर से सपा उम्मीदवार विपिन श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

जबकि जरवल नगर पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन इरफाना तस्लीम ने सपा सीट से जीत दर्ज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी को हराया। नगर पंचायत रिसिया, कैसरगंज और मिहींपुरवा के परिणाम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वही अभी किसी भी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र भी नहीं दिया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button