उत्तर प्रदेशदेवरिया
टी वी सिंह बने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के जिला अध्यक्ष
भटनी-देवरिया। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी सिंह के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने घाटी बाजार निवासी डॉ टी वी सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन देवरिया का जिलाध्यक्ष नामित किया है। बताते चलें कि भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के 8 वें राष्ट्रीय अधिवेशन कुशीनगर में संगठन द्वारा सम्मानित डॉ. टी वी सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की है। जिन्होंने बधाई दी है उनमे मुख्य रुप से यादव लाल कुशवाहा ,विजेंद्र सिंह, हरीशंकर गोड़, आकाश कुमार गौड़, कृष्णा यादव, राजेश दुबे ,निशा चौहान, बबीता शर्मा ,रीता यादव ,रीता गोड़, प्रशांत त्यागी, आदित्य चौरसिया, आशीष नेहरा ,बड़े लाल यादव, प्रमोद तिवारी, बांकेलाल प्रसाद हैं।