उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी में पारा हाई: कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब, प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा। प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 39.8°C दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी स्थित बीएचयू में पारा 39.3°C तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में औसतन 7 से 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। विभाग के मुताबिक़ शुष्क मौसम के साथ चल रही पश्चिमी हवाएं दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिनकी गति झोंकों में 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच रही है। हालांकि, 14 अप्रैल से इन तेज हवाओं के कमजोर पड़ने के आसार हैं।

अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के न होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कई जिलों में पारा 40°C के पार जाने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 36.6°C और न्यूनतम 20°C दर्ज किया गया। सोमवार के लिए मौसम साफ रहने और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहने की संभावना है।

धूप ने दिखाए तेवर पारा 1.3 डिग्री चढ़ा

धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को सुबह से निकली तेज धूप से राजधानी का पारा करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 36.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दोपहर के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में वृद्धि से यह सामान्य के करीब पहुंच रहा है। दिन में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं पछुआ हवाओं का दौर 14 अप्रैल से कमजोर पड़ने के साथ आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button