उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी में बढ़ेगा तापमान: कमजोर पड़ रहा है पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए कैसा रहेगा लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य क्षेत्रों में पिछले दिनो आंधी,बारिश और ओलावृष्टि से दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी हालांकि गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से लखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।

बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.02 डिग्री कम है। यह तापमान फरवरी माह के औसत अधिकतम तापमान (26.2 डिग्री सेल्सियस) के लगभग बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को आए आंधी-तूफान का कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का संयुक्त प्रभाव था। हालांकि, अब ये दोनों सिस्टम कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा और दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 10.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं।

रिमझिम बारिश से पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस गिरा

लखनऊ में मंगलवार शाम को आंधी-तूफान और बारिश के बाद बुधवार सुबह रिमझिम बारिश से पारा करीब 6.5 डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। शाम के समय फिर हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button