उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

  • फिरोजाबाद में पांच, कानपुर देहात और मिर्जापुर में दो-दो लोगों की हुई मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घटना पर दुख प्रकट करते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देश दिए हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में नगला जवाहर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना उस समह हुई, जब गोरखपुर में शादी समारोह में शामिल होकर यात्री टैंपो ट्रैवलर से वापस राजस्थान के सुजानगढ़ लौट रहे थे। उसी वक्त पीछे से आई कार ने टैंपो ट्रैवलर में जोरदार टक्कर मारी दी।

हादसे में ट्रैवलर गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार आगे जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैवलर पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम शिकोहाबाद शिवध्यान पांडे और सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में तेजी लाते हुए सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जिलाधिकारी रवि रंजन ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

दूसरी घटना कानपुर देहात जनपद में हुई। जब शिवली थाना क्षेत्र में बीती रात बारात लेकर जा रही कार और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो पर सवार पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कानपुर नगर के गोपालपुर में रहने वाले कमलेश और उनकी बेटी निधि (17) के रूप में की है।

राहगीरों ने बताया कि कल्याणपुर शिवली रोड पर रोड लाइट नही है, क्योंकि यह रोड कई कस्बों से जुड़ता है। यहां गड़ियों का आवागवन काफी ज्यादा रहता है और ट्रैफिक सिग्नल न होने की वजह से हादसे होते रहते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने भी कोई कदम नहीं उठाया है।

इसी तरह मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित कुंदरूख गांव के पास सोमवार की देर रात टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक की हालत गम्भीर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद, मिर्जापुर और कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button