अलीगढ़उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

शादी के दौरान दूल्हे ने तलवार लहराई, दोनों पक्षों में कहासुनी और भगदड़

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में एक दूल्हे का तलवार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हा दहेज कम मिलने से नाराज था। दूल्हे की हरकत के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला फिलहाल पुलिस के पास है, जिसकी जांच की जा रही है, साथ ही इलाके में भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

शादी की रात करीब एक बजे अचानक बिगड़ गई बात

छर्रा के सांकरा रोड स्थित मोहल्ला दुर्जनपुरी निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने बेटी पूजा की शादी पाली मुकीमपुर के गांव रायपुर खास नगला बंजारा निवासी मुकुट सिंह के पुत्र जयवीर सिंह के साथ तय की थी। सोमवार की रात को बारात आई। बताया जाता है कि शादी की रात करीब एक बजे दूल्हे के बहनोई ने अतिरिक्त दहेज देने की मांग दी। इससे दोनों पक्षों में पहले तो बात हुई, लेकिन बाद में से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के चलते दूल्हे जयवीर सिंह ने अपनी कमर में बंधी तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। पता चला है कि दुल्हन का भाई मनवीर सिंह घायल हो गया।

पुलिस पहुंची तो दूल्हा और बराती मौके से हो गए फरार

घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दूल्हा और बराती मौका देख वहां से फरार हो गए। इस बीच दुल्हन के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 3.50 लाख रुपये नकद और मोटर साइकिल व अन्य सामान देने के बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

इस बीच थाना छर्रा पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और इस आधार पर मुकदर्ज दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ साथ झगड़े की वजह तलाशने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर ये पूरा घटनाक्रम पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसकी खूब बातें भी कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button