उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के विकसित हो रहे क्षेत्र अहमामऊ में टाटा प्रवेश की दस्तक

  • कम्पनी ने खोली नारायण ट्रेडर्स के नाम से नई डीलरशिप

लखनऊ। टाटा स्टील के पोर्टफोलियो के ब्राण्ड टाटा प्रवेश ने आज यहां एक और कदम आगे बढ़ाते हुये अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के लिये षहर के विकसित हो रहे क्षेत्र अहमामऊ में नारायण ट्रेडर्स के नाम से नई डीलरशिप की शुरूआत की है। जहां उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे स्टील के दरवाजों से लेकर खिड़कियों तक की शानदार और मजबूत रेंज मिलेगी।

कम्पनी के उत्पादों की खूबियों का जिक्र करते हुये डीलरषिप के प्रमुख सर्वेष मिश्रा ने बताया कि टाटा प्रवेश के प्रत्येक उत्पाद में स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता है। इसके अत्याधुनिक उत्पाद टिकाऊ होते हैं और घर में पक्की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता के मेल वाले, टाटा प्रवेश दरवाजे और खिड़कियां कीमत, गुणवत्ता, टिकाऊपन और सुरक्षा के मामले में उपयोगकर्ताओं को पूर्ण मानसिक शांति प्रदान करते हैं। लकड़ी के दरवाजों के मामले में सबसे बड़ा खतरा दीमक का होता है।

इसी तरह के अन्य खतरों के लिए भी सर्वोच्च प्रतिरोध सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से हाई ग्रेड स्टील वाले दरवाजे बनाए जाते हैं। पूर्णता के हिसाब से तैयार, टाटा का हर उत्पाद गुणवत्ता और फिनिश में एक समान है। इसकी बनावट असली लकड़ी जैसी दिखती है। दरवाजों और खिड़कियों के लिए यहां एक ही स्थान पर सारे समाधान मिल जाते हैं। टाटा प्रवेश ने सभी प्रकार की आवासीय और व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त और मजबूत स्टील के दरवाजों की एक विस्तृत रेंज पेश की है।

उच्च तकनीक से इन दरवाजों में प्रीमियम लकड़ी जैसी सजावट दी जाती है और इनमें नुकसान, दरारों और टेढ़े-मेढ़े होने की संभावना न के बराबर है। बेहतर क्वालिटी वाली गैल्वेनाइज्ड आयरन शीट से निर्मित, टाटा प्रवेश दरवाजे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं, जबकि ये पारंपरिक लकड़ी के दरवाजे जैसे ही दिखते हैं।

श्री मिश्रा ने आगे कहा, ’कमर्शियल डोर्स की रेंज के साथ, हम देश भर में निजी और सार्वजनिक कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों, कारखानों, गोदामों, रिटेल स्टोर्स, होटलों जैसे प्रतिष्ठानों को अपनी सेवाएं देते हैं। टाटा प्रवेश पर प्लेन स्टील फिनिश वाले दरवाजे, विजन पैनल के दरवाजे, फायर-रेटेड डोर्स और साथ ही कमर्शियल स्पेस के अनुरूप फुल ग्लास डोर भी मिलते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button