उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्यलखनऊ

UP में 42 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर, डॉ. बब्बू सारंग बने प्रतापगढ़ के नए जिला जज, इन्हें मिली रायबरेली की जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के न्यायिक विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासन की ओर से 42 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है। इस बदलाव में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अपर जिला जज स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और न्यायिक संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रतापगढ़ और रायबरेली में भी न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

डॉ. बब्बू सारंग बने प्रतापगढ़ के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

तबादला सूची में डॉ. बब्बू सारंग का नाम प्रमुख है। उन्हें फिरोजाबाद से स्थानांतरित कर प्रतापगढ़ का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, प्रतापगढ़ में तैनात राजीव कमल पांडेय को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

इसके अलावा दिनेश चंद को श्रावस्ती से भदोही, रवींद्र नाथ दुबे को गौतमबुद्ध नगर की कमर्शियल कोर्ट से लखनऊ स्थित कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाया गया है। सतेंद्र कुमार का सहारनपुर से उन्नाव और इंद्रप्रीत सिंह जोश का शामली से बागपत तबादला किया गया है।

रायबरेली में भी बदली न्यायिक अधिकारियों की तैनाती

अधिसूचना के अनुसार, सैयद माऊज बिन आसिम को मुरादाबाद से रायबरेली भेजा गया है। वहीं, रायबरेली में तैनात अमित पाल सिंह को मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल के बाद दोनों जिलों में न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

मनोज कुमार तृतीय को बागपत से फिरोजाबाद और मनोज कुमार राय को हमीरपुर से सहारनपुर भेजा गया है। रोहित सिन्हा को कानपुर नगर की फैमिली कोर्ट से महोबा स्थानांतरित किया गया है।

कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों का तबादला

हाई कोर्ट प्रशासन की सूची में कई अन्य न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। रमेश चंद प्रथम को लखनऊ से श्रावस्ती और शिव कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी से लखनऊ स्थित प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाया गया है।

शेष मणि को चित्रकूट से प्रयागराज और विवेक त्रिपाठी को औरैया से चंदौली भेजा गया है। राजीव कुमार तृतीय का बुलंदशहर से ललितपुर और सुनील कुमार पंचम का गोंडा से चित्रकूट तबादला किया गया है। लोकेश राय को अमरोहा से लखीमपुर खीरी और राम कुशल को पीलीभीत से शामली भेजा गया है।

राम प्यारे को गोरखपुर से हमीरपुर और गुरप्रीत सिंह बावा को हापुड़ से गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित किया गया है। संजीव कुमार सिन्हा को पीलीभीत से गोरखपुर की कमर्शियल कोर्ट में तैनाती दी गई है।

उन्नाव और मेरठ में भी बदले कार्यक्षेत्र

हाई कोर्ट प्रशासन के आदेश में उन्नाव और मेरठ में तैनात कई अपर जिला जजों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सूची में कविता मिश्रा, अंकिता शुक्ला, प्रेम प्रकाश, राम राज द्वितीय, रीमा मल्होत्रा, रितीश सचदेवा, अजय कुमार प्रथम, चंद्र शेखर मिश्रा, मोहम्मद असलम सिद्दीकी और अमित वीर सिंह के नाम शामिल हैं।

राकेश कुमार पंचम को मेरठ से श्रावस्ती भेजा गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए न्यायिक कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालनी होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत अन्य पदों पर भी नियुक्ति

तबादलों के साथ कुछ अधिकारियों को अन्य न्यायिक पदों की जिम्मेदारी भी दी गई है। बलराम दास को जौनपुर से गाजीपुर स्थानांतरित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अवनीश गौतम श्रावस्ती के भिनगा में एससी-एसटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी होंगे।

नीरज गोंड को गाजीपुर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इटावा में तैनात रुचि, आरुषि शर्मा और प्रियंका अंजोर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, अदिति मल्होत्रा को इटावा से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button