उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मार्ग दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से चोटिल
इटवा, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांसी रोड गनवरिया से पूरब मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गम्भीर चोटिल हो गए। जिनको सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारह बजे के लगभग इटवा बांसी रोड गनवरिया-पिपरा के बीच बांसी के तरफ से आ रहे इटवा निवासी 22 वर्षीय आर्यन जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल तथा ग्राम ऊंचडीह निवासी राजेश पुत्र रजई इटवा बांसी रोड गनवरिया-पिपरा के बीच मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण दोनों लोगों को रेफर कर दिया गया।