उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

शिक्षा व्यक्ति को संस्कार युक्त बनाती है: उदयराज तिवारी

  • एन के पब्लिक स्कूल तिलजा में वार्षिकोत्सव समारोह हुआ संपन्न

संतकबीरनगर। शिक्षा व्यक्ति को संस्कारी बनाती है। फलदार वृक्ष हमेशा झुके रहते हैं। शिक्षा का मकसद बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारकर समाज के लिए मूल्यवान बनाना है।उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी उदयराज तिवारी ने शुक्रवार की रात एनके पब्लिक स्कूल तिलजा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने का काम हर माता पिता की नैतिक जिम्मेदारी है। कारण की बच्चो का भविष्य माता पिता तथा शिक्षको के हाथ है। बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने का काम हर माता पिता की नैतिक जिम्मेदारी है।कारण की बच्चो का भविष्य माता पिता तथा शिक्षको के हाथ है।

उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान हो कोई भूखा न रहे।ये मेरे परिवार का सिद्धांत। हमे समाज के हर धर्म के लोगो का साथ मिला है।मेरी नियत साफ है मेरे अंदर स्वार्थ का भावना कभी नही रहा। मेरे लिए सब समान है। उन्होंने ने कहा कि हमारी बेटियां दो कुल की जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। बच्चों में अपार प्रतिभा होती है। अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षा दीक्षा संस्कार दे।शिक्षक मार्गदर्शन करे की छात्र आगे बढ़े।कुरीतियों बुराइयों नग्नता से बचे।मुख्यातिथि ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार हेतु प्रदान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मो नाजिम खान प्रबंधक संचालन मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल एनआईसी ने किया।

इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद नाजिम खां, शमशेर अहमद,मुजीबुल्लाह,जफीर अली करखी,एजाज मुनीर,फैजान अहमद,कमरे आलम सिद्दीकी,रिजवानुल हक,एजाज अहमद राजू प्रधान, इजहारुल हक,वकील अहमद अंसारी,इनामुल्ला कुरैशी प्रधान,महफूज अहमद प्रधान,राम पुरुषोत्तम गुप्ता,एजाज अहमद प्रधानाचार्य,मसीहुद्दीन प्रबंधक,अतहर करखी,अबरार अहमद प्रधान, मौजूद रहे।समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button