उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP Board Result 2023: बस कुछ देर में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित बारहवीं और दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज जारी  कुछ ही समय में जारी हो जायेगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था। परीक्षार्थी अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सूचना के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कल ट्वीट कर बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को आज यानी 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है। बता दें कि ये पहली बार हो रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड से पहले जारी होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

https://twitter.com/DibyakantShukla/status/1650455815139250176?t=z6FAd1_zGxxoYWZSQlxK_g&s=19

इन आसान स्टेप्स से करें चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 क्लास 10वीं, 12वीं’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button